Hindi kahaniya for kids in hindi

hinid kahani

the hindi kahani in hindi language for kids.
एक बार एक सूफी संत अपने एक शिष्य के साथ एक गांव में पहुंचे। तभी उनका अनुयाई उनके पास पहुंचा और बोला, “हे भगवन्, इस शहर में तो अति मूर्ख लोगो की भरमार है। इतने बुद्धिहीन कि कोई कुछ सीखना ही नहीं नहीं चाहता। किसी में भी ज्ञान हासिल करने की इच्छा नहीं है। यहां आप किसी का भी हृदय परिवर्तन नहीं कर पाएँगे।”
संत ने इस व्यक्ति से कहा, “तुम सही कह रहे हो।”
थोड़ी ही देर बाद संत का एक और अनुयायी वहां पहुंचा और खुशी से कहने लगा, “प्रभु, आप यहां पधारे, यह तो इस गांव का सौभाग्य है। लोग तो आपसे शिक्षा ग्रहण करने के लिए कब से प्रतीक्षा कर रहे हैं।”
संत ने इस व्यक्ति को वही जवाब दिया, “तुम सही कह रहे हो।”
संत के साथ आए शिष्य ने उनसे पूछा, “आपने पहलेवाले व्यक्ति को भी सही बताया और जो उसके उलट बात कर रहा है, उसे भी आप सही कह रहे हैं। आखिर दोनों सही कैसे हो सकते हैं?”
अपने शिष्य की जिज्ञासा शांत करते हुए संत ने कहा, “हर व्यक्ति दुनिया को उसी तरह से देखता है जैसा वह उससे होने की उम्मीद रखता है। इसलिए मैंने दोनों की ही बात का विरोध नहीं किया। एक को दुनिया अच्छी दिखती है और दूसरे को बुरी नजर आती है। क्या दुनिया में एक ही समय पर एक ही जगह अच्छे और बुरे, दोनों तरह के लोग नहीं होते? दोनों में किसी ने भी गलत नहीं कहा, सिर्फ अधूरी बात कही।”
the original publisher is hindikahane.in the page is hindi kahaniya in hindi

Comments

Popular posts from this blog

kahani hindi mai

kahani in hindi for kids in hindi language

Hindi story for kids